एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दून से प्रभावित आधा दर्जन ट्रेन

Hardoi Updated Fri, 01 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। हावड़ा से चलकर देहरादून तक जाने वाली दून एक्सप्रेस गुरुवार को जौनपुर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसका असर जिले से होकर जाने वाली अन्य ट्रेनों पर भी पड़ सकता है। इसी रूट से आने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेन शुक्रवार को प्रभावित रहने की संभावना है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त हुई दून एक्सप्रेस से भी जिले के चार यात्रियों ने आरक्षण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से उन्हें पूरा किराया वापस किया जाएगा। फिलहाल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से आगे कुछ दिनों के लिए उसी रूट से आने वाली ट्रेनें प्रभावित होने की बात कही जा रही है। जौनपुर के निकट मेंसराय गांव के पास हाल्ट पर गुरुवार को हुए हादसे में हावड़ा से चल कर देहरादून आ रही दून एक्सप्रेस की सात बोगियां पलट गईं। जिससे जनहानि भी हुई वहीं इस रूट का रेल यातायात ठप हो गया। राहत कार्य तो शुरू करा दिया गया, पर दोबारा रूट संचालित होने में अभी काफी समय लग सकता है। दून के दुर्घटना ग्रस्त होने से एक तो वैसे ही अब ट्रेन कुछ दिन तक प्रभावित रहने की संभावना है, वहीं गुरुवार को दून एक्सप्रेस के आरक्षित यात्रियों को अब अन्य ट्रेन से सफर करना पड़ेगा।
दून एक्सप्रेस से स्थानीय स्टेशन से सिर्फ चार यात्रियों ने ही आरक्षण कराया था। जिसमें एक आरक्षण एसी कोच का था, जबकि तीन आरक्षण स्लीपर कोच से कराए गए थे। अब दून एक्सप्रेस के यात्रियों को पूरा किराया वापस करने की बात कही जा रही है। वहीं जौनपुर में हुए इस हादसे के बाद जिले से होकर जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहने की बात कही जा रही है। इसी रूट से ट्रेन संख्या 3151 सियालदह एक्सप्रेस, 4235 बनारस बरेली एक्सप्रेस, 3307 किसान एक्सप्रेस, 3049 डुप्लिकेट एक्सप्रेस व 3005 पंजाब मेल तथा 4307 मुगलसराय एक्सप्रेस के प्रभावित रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे से जुड़े अफसरों ने बताया कि रूट को दोबारा सुचारु होने में कम से कम 20 घंटा तो लग ही जाएगा। ऐसे में इस रूट की ट्रेनों को मार्ग बदलकर भी भेजा जा सकता है। फिलहाल ट्रेनें शुक्रवार को प्रभावित रहने की संभावना बताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि दून एक्सप्रेस के आरक्षित यात्रियों को पूरा किराया वापस कराया जाएगा, जबकि ट्रेनों के प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें