हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के विकासनगर में गुरुवार की रात चोरों ने शिक्षिका के मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर चोर घर में रखा करीब एक लाख का सामान और जेवर चोरी कर ले गए।
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुवनगर निवासी विनोद पाल की पत्नी मंजूलता महोलिया शिवपार में एक स्कूल में शिक्षिका हैं। विनोद ने कोतवाली देहात क्षेत्र के विकासनगर में मकान बनवा रखा है और परिवार समेत वहीं पर रहते हैं। अवकाश के चलते मंजू घर पर नहीं थी और उनके पुत्र घर पर ही रहते थे और रात में मकान पर ही सोते थे। बावन चुंगी पर मंजू का मायका है। गुरुवार की रात पुत्र ननिहाल में चले गए और वहीं पर रुक गए। रात में मकान में ताला पड़ा था।
उसी समय चोरों ने ताला तोड़कर आराम से घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह ताला टूटे देख आसपास के लोगों ने सूचना दी, तो सभी घर पहुंचे। मंजू और विनोद के अनुसार चोर उनके घर से सोने की झुमकी, चेन, पायल और अन्य जेेवर के साथ कीमती साड़ियां और अन्य सामान समेत करीब एक लाख की चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।