शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मो. दिलेरगंज में शनिवार को संदिग्ध हालात में दवा व्यवसायी की पत्नी की तमंचे से चली गोली से मौत हो गई। परिजन आत्म हत्या की बात कह रहे हैं, वहीं कोतवाल ने कहा कि मायके पक्ष के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ला दिलेर गंज निवासी दवा व्यवसायी अभिषेक उर्फ पिंटू चार भाई है। सभी का परिवार संयुक्त रूप से रहता है। शनिवार की शाम करीब 5 बजे पिंटू के कमरेे से गोली की आवाज आई जिसे सुन घर के सदस्य कमरें की ओर दौड़ पड़ें। जहां उसकी पत्नी संध्या (34) लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना पूछताछ की। पिंटू ने बताया कि उसके समेत परिवार के सभी पुरुष सदस्य अपनी अपनी दुकानों पर थे। उसने बताया कि करीब 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी और दो बेटे है। पत्नी ने गोली क्यों मारी इसकी वजह कोई न बता सका। कोतवाल अनिल कुशान ने बताया कि घटना की सूचना मायके पक्ष को मृतका के जेठ अजय गुप्ता ने दी है।