एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब घर का कंप्यूटर बनेगा ‘साथी’

Hardoi Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। बिजली विभाग की आनलाइन बिलिंग प्रक्रिया ने वैसे तो लोगों को काफी परेशान किया, पर अब स्थितियां सुधरने लगी हैं। बिलिंग व्यवस्था आनलाइन होने से लोगों को बिल जमा करने को विभाग तक नहीं दौड़ना होगा। घर पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करते समय थोड़ा सा वक्त निकाल कर बिजली का बिल जमा कर सकते हैैं। एक क्लिक कर बिल आनलाइन जमा होने के साथ लोग कंप्यूटर स्क्रीन पर बिल जमा होने का नोटीफिकेशन भी मिलेगा और जमा बिल की कापी भी निकाली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलों की फीडिंग का काम पूरा होने के साथ ही बिलों में पुराना पैसा जुड़कर आने की समस्या खत्म होने लगी हैं। आन लाइन बिलिंग प्रक्रिया से अब उपभोक्ता अपना बिल घर बैठे जमा कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी होगी। उपभोक्ता के घर पर कंप्यूटर है और वह इंटरनेट यूजर है, तो बिल जमा करने को एक क्लिक करना होगा और बिल जमा हो जाएगा। इस सुविधा का लाभ पाने को उपभोक्ता को पहले अपना एक एकाउंट पावर कारपोरेशन की साइट पर बनाना होगा। यूपीपीसीएल के होम पेज पर जाकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के लिंक साइट पर एक एकाउंट आईडी बनाई जाएगी।
इसके बनने के बाद उसमें आन लाइन बिलिंग सेवा से बिल जमा हो सकेगा। वहीं बिल जमा होने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर जमा होने का नोटीफिकेशन भी एक पेज पर मिलेगा। जिसका जरूरत पड़ने पर प्रिंट आउट भी निकाला जा सकेगा। अधिशासी अभियंता एमके अहिरवार ने बताया कि आनलाइन बिलिंग प्रक्रिया का यह लाभ कोई भी उपभोक्ता ले सकता है। बस यूपीपीसीएल पर एकाउंट बनाना होगा। आनलाइन प्रक्रिया में एक साथ तीन माह के बिल भी देख सकते हैं। यूजर उसी पेज पर दिख रहे बिल ऑप्शन पर क्लिक कर बिल आईडी डालने के बाद मौजूदा माह के बिल के अलावा बीते दो माह के बिल देख सकेंगे।
विज्ञापन

इंसेट---
इस तरह से जमा हो सकेगा बिल
हरदोई। एकाउंट बनने के बाद यूपीपीसीएल के होम पेज पर जाकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के लिंक पेज पर जाना होता है और आन लाइन बिलिंग अॅाप्शन पर क्लिक कर अपने एकाउंट की यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर आनलाइन बिलिंग को खोलें, इसके बाद इलेक्ट्रानिक मीटर की रीडिंग देखकर दिया गया बिजली का बिल पर लिखे एकाउंट आईडी या फिर बिल नंबर डाला जाएगा। इसके बाद मौजूदा बिल स्क्रीन पर दिखेगा और बैंक एकाउंट का नंबर डाल बिल को जमा किया जा सकेगा। बिल जमा होने पर राशि बैंक एकाउंट से कट जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें