एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुष्ठ रोग से नहीं मिल रही निजात

अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 18 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कुष्ठ बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। लाख प्रयास के बाद भी कुष्ठ रोग का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। 744 कुष्ठ रोगियों में 55 बच्चे और 262 महिलाएं हैं। विभागीय दावे के अनुसार, पिछले वर्ष 815 को कुष्ठ रोग से मुक्त कराया गया है। जिला कुष्ठ विभाग के आंकड़ों की मानें तो पीवी मरीज यानी रोग की चपेट में 443 मरीज हैं तो एमवी यानी गंभीर मरीजों की संख्या 301 है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विभागीय आंकड़ों की माने तो रोग व्यापकता दर पिछले साल जहां जिले में 1.28 प्रतिशत थी वह इस वर्ष घटकर सिर्फ .88 फीसदी रह गई है। रोग के प्रति लापरवाह होने या कोई बचाव न होने के कारण जिले में बच्चों में भी कुष्ठ रोग देखने को मिल रहा है। विभाग का दावा है कि नियमित दवा के सेवन से कुष्ठ रोग जल्द ठीक हो जाएगा।

बाहरी जिलों में इलाज के साथ मिलती पांच हजार मानदेय
जिला कुष्ठ अधिकारी डा. अंबुज सिंह ने बताया कि विकलांग रोगियों को सर्जरी के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज, फैजाबाद व नैनी आदि चिकित्सालयों में भेजा जाता है। स्वस्थ होने पर बीपीएल कार्ड धारक मरीजों को पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। 35 लोगों को 2500 रुपये मासिक विकलांग पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें