एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

12.51 करोड़ की दारू गटक जाएंगे नशेबाज

Hathras Updated Wed, 13 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। लोग अगले वित्तीय साल में 12 करोड़ से ज्यादा की शराब और बीयर गटक जाएंगे। आबकारी विभाग ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए जिले भर की सभी शराब की दुकानों का नवीनीकरण कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। यह नवीनीकरण इस जिले में पूरे जोन में सबसे पहले हुआ है। जिले में देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुुकानों का नवीनीकरण हुआ है। कुछ दिन बाद भांग की दुकान नीलाम होगी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों की नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। नवीनीकरण को लेकर कई दिनों से आबकारी विभाग लगा हुआ था। शासन के लक्ष्य के अनुसार समय रहते आबकारी विभाग ने जिले भर की 119 शराब की दुकानों का नवीनीकरण कर दिया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। आबकारी विभाग ने शासन को लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क 12 करोड़ 50 लाख 74 हजार 810 रुपये भेज दिया है। जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि पूरे जोन में 21 जिले आते हैं। लाइसेंस नवीनीकरण में पूरे जोन में हाथरस पहले नंबर पर रहा है। यहां सबसे पहले नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें