एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर पथराव और फायरिंग

Hathras Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

क्रासर-
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिसंवेनशील मोहल्ला लाला का नगला की घटना
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संभाला स्थिति को
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। स्थानीय मोहल्ला लाला का नगला में रविवार की देर शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक घटना संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
शहर के अतिसंवेदनशील मोहल्ला लाला का नगला में रविवार देर शाम गाली-गलौज करने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। विवाद के चलते पहले तो इन युवकों में गली-गलौज हुई। बाद में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर सामने आ गए। विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट पथराव और फायरिंग तक पहुंच गई और दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बड़गोती भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा और पथराव कर रहे लोग वहां से खिसक गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बड़गोती का कहना है कि गाली-गलौज करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की फायरिंग और पथराव की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें