हाथरस। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बुधवार को कक्षा एक से आठ तक वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा पांच की 7 मई को भाषा, 8 मई को विज्ञान, 9 मई को सामाजिक अध्ययन, 10 मई को गणित, 11 मई को संस्कृत और उर्दू, 13 मई को अंग्रेजी, 14 मई को पर्यावरणीय शिक्षा, 14 मई को ही द्वितीय पाली में शारीरिक शिक्षा खेल व्यायाम और योगासन, स्काउटिंग और गाइडिंग की परीक्षा होगी, जबकि 15 मई को कला संगीत विषयों की परीक्षा होगी।
कक्षा 8 की 7 मई को प्रथम पाली में हिंदी प्रथम, द्वितीय पाली में हिंदी द्वितीय, 8 मई को प्रथम पाली में विज्ञान एवं द्वितीय पाली में शारीरिक शिक्षा एवं खेल की लिखित परीक्षा, 9 मई को प्रथम पाली में इतिहास एवं नगरिक शास्त्र, द्वितीय पाली में पर्यावरणीय अध्ययन, 10 मई को प्रथम पाली में अंग्रेजी, 11 मई को प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट एवं संबंधित कला, पुस्तक कला, गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान एवं काष्ठ कला के पेपर होंगे। द्वितीय पाली में कला, संगीत, वाणिज्य और योगासन, स्काउटिंग और गाइडिंग की परीक्षा होगी। 13 मई को प्रथम पाली में गणित प्रथम, 14 मई को प्रथम पाली में गणित द्वितीय और 15 मई को प्रथम पाली में भूगोल और 16 मई को प्रथम पाली में संकृति और उर्दू की परीक्षा होगी।