एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

Hathras Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षा के सभी 55 वित्तपोषित हाईस्कूल और इंटर कॉलेज विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र 2013-14 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा मिलेगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अब तक कंप्यूटर लैबों से वंचित 16 विद्यालयों के लिए बजट मांगा गया है। जिसको स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों को भी स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के लिए अब सरकार ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब जिले के सभी वित्तपोषित और राजकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। इस अभियान के तहत अब तक जिले में वंचित 16 वित्तपोषित हाईस्कूल कॉलेजों में भी आगामी शिक्षा सत्र में कंप्यूटर लैब का निर्माण होगा। जिससे इन विद्यालय के विद्यार्थियों को स्तरीय कंप्यूटर शिक्षा दी जा सके। अब तक सीबीएसई बोर्ड और वित्तविहीन कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था होने के कारण विद्यार्थी इन कॉलेजों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें