हाथरस। रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज में पौधारोपण और विशाल यज्ञ का भी आयोजन किया गया। स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद्मनारायण अग्रवाल, सचिव अशोक मित्तल ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. रश्मि रेखा पांडेय ने कहा कि कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, ताकि छात्राएं स्वावलंबी बनें और उनमें कुछ कर दिखाने का जज्बा पैदा हो सके। कुछ वर्षों में कॉलेज में पढ़ाई का स्तर लगातार तेजी के साथ सुधरा है। कार्यक्रम में हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने आहुतियां दी। हवन-यज्ञ के बाद कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण का भी आयोजन किया गया। पौधारोपण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष स्वच्छ वातावरण और हवा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। वृक्षों से पर्यावरण संतुलन बना रहता है, इसलिए हमें समय-समय पर पौधारोपण करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. वीना चौहान, डॉ. मीना कौशल, शालिनी, डॉ. नगमा यास्मीन, डॉ. लीना चौहान, डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. मिथलेशपाल, डॉ. संगीता अरोड़ा, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. मंजू वर्मा, अंजू आर्य, रूसखाना बेगम, डॉ. मधु, जगदीश आदि मौजूद थे।