एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार

Hathras Updated Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। सिकंदराराऊ रोड पर पुलिस लाइन के सामने एक ट्रैक्टर ने रात्रि आठ बजे के लगभग बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। मेंडू कस्बा निवासी मुन्ना का पुत्र सत्तार उर्फ गब्बर अपने दोस्त मनोज के साथ हाथरस से घर जा रहा था। रास्ते में पुलिस लाइन के सामने ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ट्रैक्टर का अगला पहिया उसकी बाइक से जा टकराया। सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर हाथरस गेट थानाध्यक्ष एसपी सिंह मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें