एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस ने कांशीराम टाउनशिप को खंगाला

Hathras Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। शहर के आसपास आतंकवादी घटनाओं से कई बार तार जुड़ने के बाद अब जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पुलिस स्टेशनों में शांति समिति की बैठकों के माध्यम से आम शहरियों से स्पष्ट रूप से कहा जा चुका है कि वह घर में किराएदार को रखने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी करें। इसको लेकर अब घनी आबादी वाली कॉलोनी कांशीराम टाउनशिप का भी पुलिस अधीकारियों ने पूरी गंभीरता से निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रणनीति के तहत रविवार को पुलिस अधिकारियों ने हर मकान में रहने वालों की पूरी गंभीरता से तहकीकात की। मकान में आवंटी रह रहे हैं कि नहीं इसकी पुष्टि भी हो सकेगी और किराएदार व असामाजिक तत्वों के बारे में भी जानकारी की जा सकेगी। शहर की कांशीराम कॉलोनी मौजूदा समय में सबसे घनी आबादी वाली कॉलोनी है। क्योंकि इस कॉलोनी में शहर के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की एक दूसरे जान पहचान नहीं है। जिसका असामाजिक तत्व कभी भी लाभ उठा सकते हैं। इसका आभास पुलिस एवं प्रशासन को भी है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन इसके लिए कोई चूक कर अपनी बदनामी नहीं झेलना चाहता। पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह के निर्देश के बाद रविवार को शहर कोतवाल बीएस त्यागी ने कांशीराम टाउनशिप में अपने हमराहों के साथ पूरे दिन छानबीन की। उन्होंने इस दौरान कॉलोनी के मकानों में घुस-घुस कर आवंटियों के आवंटन प्रमाण पत्र चेक किए। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त आवास में वास्तविक आवंटी रह रहा है कि नहीं। इस दौरान कई बार पुलिस कर्मियों और आवंटियों के बीच तीखी नोक झोंक हुई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें