एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइकर्स ने दो बाइक सवारों पर तेजाब फेंका

Hathras Updated Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सासनी। बुधवार की देर शाम कस्बा में हाईवे पर प्रकाश एकेडमी के सामने बाइक पर गांव जा रहे दो युवकों पर बाइकर्स ने तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। तेजाब फेंकने वाले दोनों बाइकर्स मौके से फरार हो गए। उपचार के लिए घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने दोनों को अलीगढ़ रेफर किया है। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। पीड़ित युवकों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम दरकौली निवासी नवीन पुत्र अनिल कुमार कोतवाली चौराहे पर परचून की दुकान करते हैं। बुधवार की रात करीब 9 बजे कस्बा से घरेलू सामान खरीदने के बाद बाइक से गांव जा रहे थे। बताते हैं कि बाइक को उसका नौकर यासीन पुत्र जमालुददीन चला रहा था। कस्बा से कन्या इंटर कॉलेज मार्ग होकर गांव जाने के लिए जैसे ही उनकी बाइक आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित प्रकाश एकेडमी के सामने पहुंची, वैसे ही पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उन पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों छटपटा उठे। शोरगुल सुनकर आस पास बैठे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। तत्काल दोनों को लेकर एक डेयरी पर गए। डेयरी पर पहुंच कर दूध से नहलाया, जिससे जलन कम हो गई। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। पीड़ित युवकों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कुछ लोगों के विरुद्ध तहरीर थाने में दे दी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह रघुवंशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें