एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्रों ने किया विधायक का घेराव

Hathras Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सादाबाद/सहपऊ। सादाबाद में लैपटॉप न मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने सादाबाद के विधायक का घेराव कर लिया। इन विद्यार्थियों का कहना था कि भेदभाव के तहत उनका नाम इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। अगर उनके नाम नहीं बढ़वाए गए तो वह आंदोलन करेंगे। यह विद्यार्थी उनके नाम लिस्ट में बढ़वाने की मांग पर अड़ गए। विधायक ने जिला विद्यालय निरीक्षक से इस समस्या का जल्द समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने उन्हें आश्वस्त किया कि 30 सितंबर के बाद दोबारा इसकी सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन लोगों का पहली लिस्ट में छूट गया है, उनके नाम दूसरी लिस्ट में जरूर शामिल किए जाएंगे। कुल 1270 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किए जाने थे, लेकिन उनमें से 1,171 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जा सके। कागजात अपूर्ण रहने और कई के अनुपस्थित रहने के कारण 99 लैपटॉपों कर वितरण नहीं हुआ। क्षेेत्र के दो डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सादाबाद मंडी समिति में सपा के महासचिव और हाथरस लोकसभा प्रत्याशी रामजीलाल सुमन, सादाबाद विधायक देवेंद्र अग्रवाल, जलेसर विधायक रणजीत सिंह सुमन और हाथरस के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सामूहिक रूप सेे लैपटॉप वितरण किया। इस लिस्ट में केेसी विद्यालय के लगभग 300 और एसएसएमपीजी विद्यालय के करीब 350 विद्यार्थियों नेे लैपटॉप की लिस्ट में नाम न होने के कारण सादाबाद विधायक का घेराव कर लिया और अपना नाम लिस्ट में बढ़ाने की मांग करने लगे। विधायक ने डीआईओएस को बुलाकर इन विद्यार्थियों को आश्वस्त कराया कि उन्हें निश्चित रूप से लैपटॉप दिलवाए जाएंगे। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
--
दोनों ही कॉलेज के 99 विद्यार्थियों को लैपटॉप इसलिए नहीं मिल सके क्योंकि उनमे से कुछ अनुपस्थित थे और शेष के कागजात अपूर्ण थे। जिन्हें कागजात पूर्ण हो जाने पर लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मदनचंद्र दुबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें