एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बंबे में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

Hathras Updated Sun, 20 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। गांव नगला कुंवरजी के निकट बंबा में शनिवार को सुबह वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के परिजनों ने वृद्ध की हत्या का आरोप लगाया है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुं वरजी के ग्रामीण सुबह जब शौच को गए तो उन्होंने बंबा में एक वृद्ध की लाश पड़ी देखी। मौके पर हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लाश को बंबा से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त भी कराई। मृतक वृद्ध की शिनाख्त 80 वर्षीय ज्वाला प्रसाद पुत्र सुखदेव निवासी गांव जोगिया के रूप में की गई। मृतक गांव जोगिया में बंबा किनारे स्थित एक मंदिर पर पुजारी था और वह शुक्रवार की रात से लापता था। आज उसकी लाश मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें