एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजयुमो से ‘दंगल’ में प्रशासन चित

Hathras Updated Mon, 18 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी की आगरा में होने वाली विराट शंखनाद रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजयुमो के वाहन जुलूस ने प्रशासन की खूब फजीहत कराई। प्रशासन ने वाहन जुलूस की अनुमति नहीं दी थी, जबकि भाजपाई जुलूस निकालने पर अड़े हुए थे। रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जब जुलूस निकालने का प्रयास किया तो पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें वैन में बैठा लिया। कार्यकर्ता पुलिस की वैन पर चढ़ गए और कार्यकर्ताओं के वाहनों का काफिला वैन को घेरे हुए भ्रमण करता रहा। पुलिस की कार्रवाई भाजपाइयों के लिए ही वरदान साबित हो गई और बिना अनुमति के ही जुलूस निकल गया। पुलिस ने 220 कार्यकर्ताओं को मुचलके भरवा कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो की महानगर इकाई ने आगरा में होने जा रही मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए रविवार को शहर में वाहन जुलूस निकालने का फैसला लिया था, जबकि प्रशासन ने इस वाहन जुलूस को मंजूरी नहीं दी थी, देर रात भाजयुमो महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा के निवास पर इसकी लिखित सूचना भी चस्पा कर दी गई थी। इसके बाद भी जब उत्साहित युवा भाजपाई सुबह हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के पास एकत्र होने लगे तो पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ता योगेश वार्ष्णेय की बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।
बस, इसी पर ही कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद शहर के एक दर्जन मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता वाहनों से कॉलेज तक पहुंचने लगे और जीटी रोड जाम होता रहा। इस दौरान जुलूस की अनुमति को लेकर भाजपा और जिला प्रशासन के बीच रस्साकसी होती रही। कई बार गेट पर धक्कामुक्की हुई क्योंकि पुलिस ने गेट बंद करा दिया था। यहां पुलिस ने सबको हिरासत में लेने का प्रयास किया लेकिन विफल हो गई। बाद में पुलिस यहां से मनोज शर्मा सहित कुछ लोगों को अपने वाहन में बैठा कर पुलिस लाइन ले जाने के लिए आगे बढ़ी तो भाजपाई उसकी गाड़ी पर ही सवार हो गए। गाड़ी के आगे भाजपा कार्यकर्ता दुपहिया वाहन चला रहे थे जबकि पुलिस के पीछे भी कार्यकर्ताओं ने अपने दुपहिया वाहन लगा दिए। पूरा काफिला जुलूस की शक्ल में चलता रहा और भाजपाइयों की वाहन जुलूस निकालने की मुराद बगैर किसी झंझट के पूरी हो गई। घटनाक्रम से प्रशासन की खासी किरकिरी हुई, क्योंकि उसने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी और इसके बावजूद भाजपाई वाहन जुलूस निकालने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें