सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात तीन युवकों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया है। आरोप है कि तीनों युवक घर महिला को जबरदस्ती उठाकर खेत ले गए और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
बता दें कि गांव निवासी महिला का पति बाहर रह कर मजदूरी करता है। शनिवार रात महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान तीन युवक जबरदस्ती घर में घुस आए। इन युवकों ने महिला को उठाकर खेत ले गए तथा उसे अपनी हवन का शिकार बनाया। यही नहीं, जब महिला कोतवाली आने लगी तो इन युवकों ने उसे नहीं आने दिया। सोमवार को किसी तरह महिला कोतवाली आई तथा आपबीती बताई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि हलका दरोगा को गांव में जांच के लिए भेज दिया गया है।