एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीच बाजार व्यापारी को मारी गोली

Hathras Updated Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। शहर की घनी आबादी के बीच रुई की मंडी बाजार में एक व्यापारी को देर शाम गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजार में गोली चलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया और वहां से आगरा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली वाला मोहल्लानिवासी 50 वर्षीय गोपाल दास उर्फ गोपाली पहलवान पुत्र लोकमन दास का पानी की सप्लाई का काम है। शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे वह पैदल बाजार से घर जा रहा था तो रुई की मंडी में बाइकर्स ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर से वहां अफरा-तफरी मच गई। हमलावर तो वहां से भाग गए लेकिन इस दौरान घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में काफी भीड़ लग गई। उसके शरीर पर अन्य चोटें भी थीं। उपचार के लिए उसे वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन में लग गई। आखिर यह गोली कांड क्योें हुआ? और किसने गोली मारी? यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें