एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिंदूवादियों ने तीसरे दिन भी निकाली सपा पर भड़ास

Hathras Updated Fri, 20 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। गो हत्या और पुलिस द्वारा गो भक्तों पर मुकदमा कायम किए जाने के विरोध में भाजयुमो का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर पालिका में चल रहे धरना-प्रदर्शन में गुरुवार को दर्जनों भाजपाई शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार हमेशा हिंदू धर्म के खिलाफ रही है। लोकसभा चुनाव में उसे सबक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने का तीसरा दिन है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि गोे माता हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है और कोई भी समुदाय का व्यक्ति अगर गो माता पर अत्याचार करेगा तो हिंदू चुप नहीं बैठेगा। जिले के अवैध कट्टीघर और मांस की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। अगर चंदपा पुलिस द्वारा मीतई के गो भक्तों पर लगाए गए मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो युवा मोर्चा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। धरने में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपुल सिंघानिया, विवेक गुप्ता, गुड्डा, प्रमोद चौधरी के अलावा रमेशचंद्र रत्न, स्वरूप सिंह बंजारा, राजवीर पहलवान, सुभाष सेंगर, दिलीप पोद्दार, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, रमेशचंद्र आर्य, प्रमोद गोस्वामी, मोहन पंडित, बंशी पंडित, अशोक कुमार अग्रवाल, कुशलपाल सिंह, चौ. चंद्रवीर सिंह, अंकित अग्रवाल, इंद्रजीत अंबानी, गोविंद त्यागी, रूपेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, बबलू हंसमुख, सुनीता मिश्रा, मुकेश चौहान, सुरेश चौधरी, मनीष अग्रवाल, रामजी वर्मा, संजू शर्मा, मुन्ना लाल माहौर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें