हाथरस। सर्दी के तेवर और तल्ख होते जा रहे हैं। शुक्रवार को हालांकि दिन में धूप निकलने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंडी हवा लोगों के शरीर पर नश्तर की तरह वार करती रही। शाम होते ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोगों ने सर्दी से बचने के तमाम इंतजाम किए। किसी ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया तो किसी ने अलाव का। शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालांकि दो दिन से धूप निकलने से लोगों को दिन में जरूर राहत मिल रही है, लेकिन शाम ढलने के बाद सर्द हवाएं लोगों के शरीर पर नश्तर की तरह चुभ रही हैं। ऐसे में लोग सर्दी से बचने के तमाम उपाय कर रहे हैं। शुक्रवार को भी लोग धूप के जरिए सर्दी के बचते देखे गए। धूप हालांकि पूरे वेग पर थी, लेकिन ठंडी हवा ने पूरे दिन सर्दी का अहसास कराए रखा। शाम को फिर सर्दी के तेवर तल्ख हो गए। ठंडी हवा से लोगों की कंपकंपी बंध गई। लोग जल्द ही बिस्तरों में घुस गए और बाजार में रात्रि में इक्का-दुक्का आदमी ही दिखाई दिया। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए जहां गर्म कपड़ों का सहारा लिया तो मुख्य चौराहों पर लोग अलाव के सहारे सर्दी से बचने का उपाय करते दिखाई दिए।