एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कर्मचारियों की मौज.. इस साल मिलेंगी 98 दिन छुट्टियां

Hathras Updated Wed, 08 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। वर्ष 2014 कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। कैलेंडर के मुताबिक साल भर में कर्मचारियों को 98 अवकाश मिलेंगे। कई माह तो ऐसे हैं जिनमें लगातार तीन से चार दिन की छुट्टियां मिल सकती हैं। कैलेंडर को देखकर कर्मचारियों में खुशी है। कर्मचारियों को साल के 365 दिनों में से सिर्फ 267 दिन ही काम करना होगा। वर्ष 2014 में कुल 52 रविवार एवं 12 द्वितीय शनिवार के अवकाश रहेंगे। इस बार कुल 36 सार्वजनिक अवकाश हैं, जिनमें से 5 रविवार के दिन पड़ रहे हैं और 17 निबंधित अवकाश घाेंषित किए गए हैं। इन निंबधित अवकाशों में से कर्मचारी कोई से दो अवकाश ले सकते हैं। इस साल केवल जून माह ही ऐसा है, जिसमें एक द्वितीय शनिवार व 5 रविवार की छुट्टियां है। अप्रैल में 12 से 14 तक की लगातार छुट्टी पडे़गी। मई माह में 10 से 14 तक की छुट्टियों का लुत्फ कर्मी उठा सकते हैं। उन्हें बीच में 12 मई की छुट्टी लेनी होगी। जुलाई माह में 25, 27 व 29 के अवकाश पड़ रहे हैं। 26 व 28 का अवकाश लेकर 5 दिन की छुट्टियों का लुत्फ लिया जा सकता है। अक्तूबर का महीना कर्मियों के लिए छुट्टियों के मामले में सबसे अच्छा है। इस महीने सबसे अधिक 11 छुट्टियां पड़ रही हैं। कई मौकों पर लगातार छुट्टियों को मौका कर्मियों को मिल रहा है। 2,3,5,6,11,12 एवं 23 से 26 तक की छुट्टियां पड़ रही है। 22 का निंबंधित अवकाश लेकर दिवाली आराम के साथ मनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें