एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वेतन वृद्धि की खातिर हड़ताल पर गए कर्मचारी

Hathras Updated Fri, 10 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। शहर के पीसी बागला महाविद्यालय में गुरुवार को कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल करते हुए कामकाज ठप कर दिया। कॉलेज प्राचार्य द्वारा एक हफ्ते में वेतन वृद्धि कराने का आश्वासन देने के बाद ही कर्मचारी अपने काम पर लौटे। हड़ताल को लेकर कॉलेज के शिक्षकों मेें चर्चाएं रही। बागला कॉलेज में दर्जनभर से अधिक अस्थायी कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों को मैनेजमेंट कोटे से वेतन दिया जाता है। बीते करीब एक साल से यह अस्थायी कर्मचारी वेतन में वृद्धि किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इन्हें हर बार वेतन वृद्धि के नाम पर झूठे आश्वासन दिए जाते हैं। गुरुवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक बार फिर से कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारी कामकाज को ठप कर कार्यालयों से बाहर आ गए। करीब एक घंटे तक यहां कामकाज ठप रहा। बाद में इन कर्मचारियों की कॉलेज के प्राचार्य से बातचीत हुई। प्राचार्य ने वेतनवृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन से बातचीत करने की बात कही और एक हफ्ते में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इसके बाद कॉलेज में कामकाज सामान्य हो गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें