एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जहरखुरानी कर चालक से मारूती वैन लूटी

Hathras Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। शहर में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। वाहन चोर गिरोह के बदमाशों ने एक वैन चालक विजय कुमार शर्मा पुत्र हरीशंकर शर्मा निवासी गिजरौली को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने वैन चालक को अचेत कर उसकी वैन लूट ली। इस घटना से जहरखुरानों ने एक बार फिर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है और यह भी साबित कर दिया है कि जहरखुरानों की गतिविधियां धड़ल्ले से चल रही हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गिजरौली निवासी विजय कुमार शर्मा पुत्र हरीशंकर शर्मा किराये पर वैन चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को कुछ लोगों ने उसकी वैन को गांव टुकसान से मथुरा के लिए भाड़े पर लिया था। टुकसान से जब विजय सवारियों को लेकर मथुरा के लिए रवाना हुआ तो इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ पर सवारियों ने वैन नाश्ता करने के लिए रुकवा ली। वैन में सवार लोगों के साथ वैन चालक विजय ने भी नाश्ता किया। विजय के अनुसार इन लोगों ने उसे अंडा खिलाया। उसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता। इसी दौरान बदमाश उसकी सिल्वर कलर की वैन को लेकर फरार हो गए। बदहवास अवस्था में चालक काके जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें