हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से शुरू होंगी। इसके साथ ही माफिया ने बाहरी विद्यार्थियों पर संदेश भेजकर बुलाना शुरू कर दिया है। परीक्षा केंद्रों पर अब विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र देने के नाम पर भी वसूली का खेल शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा तो अभी 03 मार्च से शुरू होगी, लेकिन माफिया का काम अभी से शुरू हो गया है। इन लोगों द्वारा अब बोर्ड परीक्षा में शामिल करने के लिए बाहरी विद्यार्थियों को एजेंटों के माध्यम से संदेश भेजकर बुलाया जा रहा है, जिससे इन विद्यार्थियों को नकल करने के टिप्स दिए जा सकें। प्रशासनिक सख्ती रहने के बावजूद इन विद्यार्थियों को परीक्षा की वैतरणी पार कराई जा सके। अब विद्यालयों में भी प्रवेश पत्र वितरण का काम शुरू हो गया है, जिससे विद्यार्थी परीक्षा केंद्र को लेकर मानसिक रूप से तैयार हो सकें। इन प्रवेश पत्रों के वितरण के साथ ही अधिकांश वित्तविहीन कॉलेजों में वसूली का खेल भी शुरू हो गया है। प्रवेश पत्र दिए जाने के नाम पर ही 500 रुपये से लेकर 1,000 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। कुछ तो परीक्षा केंद्र पर उनकी सेटिंग बिठाने का झांसा देकर इससे भी अधिक पैसा वसूलने में लगे हुए हैं।
और पढ़ें