एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश ने आलू खुदाई पर फिर लगाया ब्रेक

Hathras Updated Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। आलू की खुदाई पर एक बार फिर ब्रेक लग गया। बुधवार की शाम सादाबाद और उससे लगे मथुरा के बल्देव क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इसके अलावा शहर और जिले के अन्य कई हिस्सों में भी बारिश होने के कारण किसानों की मुसीबत बढ़ गई हैं, जिससे किसानों की आलू की फसल में नुकसान होने की संभावना और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने से किसान आलू की फसल की खुदाई की तैयारी में जुटे हैं, जिससे आलू की फसल को सुरक्षित रखा जा सके, लेकिन किसान की इन तैयारियों पर बुधवार को फिर मौसम ने पानी फेर दिया। जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के बाद आलू किसान की खुदाई की तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। कई हिस्सों में तेज बारिश होने से आलू किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। किसानों को आशंका है कि पानी अधिक बरसने के कारण आलू की फसल में सड़न पड़ने से नुकसान हो सकता है, जिससे आलू किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। जिले में अधिकांश शीतगृह स्वामियों ने अपने अपने शीतगृहों का शुभारंभ भी करा दिया है, लेकिन आलू की खुदाई न होने से वह अभी तक हाथ पर हाथ रखे हुए बैठे हैं। महाशिवरात्रि की पूर्व रात्रि पर नगर क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने रंग में भंग डाल दिया। ओलावृष्टि से गंगाघाटों से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। सबसे खराब स्थिति कासगंज रोड पर रही, जहां कांवड़ियों को बचने की भी जगह नहीं मिली। मजबूरन उन्हें बारिश और ओलावृष्टि की मार सहनी पड़ी। बारिश और ओलावृष्टि से इलाके में फसल को भी काफी नुकसान होने का अंदेशा है। किसान की चिंता बढ़ गई है। मौसम में कड़ाके की ठंड की वापसी फिर से होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें