एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छापा मार पकड़ी तस्करी की शराब, तीन गिरफ्तार

Hathras Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के बीचों-बीच गली बिछुआ में दबिश देकर अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई इस शराब को यहां होली और चुनाव के मद्देनजर खपाने का इरादा था। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया है, जबकि मुख्य आरोपी एक पूर्व सभासद का बेटा फरार है। पुलिस उसे भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने एक सूचना पर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर शहर के बीचों-बीच गली बिछुआ में नगर पालिका के पूर्व सभासद कुंज बिहारी शर्मा के यहां दबिश दी। तलाशी में जब टीम ने देखा तो उसकी आंखे फटी रह गईं। मौके से पुलिस को 25 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। एक पेटी में 48 क्वार्टर के हिसाब से पुलिस को 1200 क्वार्टर बरामद हुए। यह शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए थी और इस पर कीमत के 20 रुपये अंकित है। वहां से तस्करी कर इसे यहां लाया गया। पुलिस ने इस अवैध धंधे में लिप्त तीन लोगों मुन्ना निवासी अशोका टॉकीज के निकट, जगदीश शर्मा निवासी बिछुआ गली और राकेश निवासी श्रीनगर, नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी पूर्व सभासद का पुत्र अजीत वहां से भाग गया। माना जा रहा है कि यह अंग्रेजी शराब अरुणाचल में काफी कम कीमत पर मिलती है और इसे यहां तीन गुनी कीमत पर बेचा जा रहा होगा। होली और अगले चुनाव के मद्देनजर इस शराब को यहां खपाने की योजना होगी। कोतवाली निरीक्षक बीएस त्यागी का कहना है कि आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें