एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

50 वर्षों के सेवा कार्यों से कराया अवगत

Hathras Updated Tue, 11 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस के 50 वर्ष पूरे होने पर अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के पीडीजी सुरेंद्र सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आई एस तोमर, मंडलाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर आर सी नरूला मंचासीन थे। क्लब के अध्यक्ष राज कुमार खेतान ने सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया गया। समारोह में स्मारिका का विमोचन भी हुआ। संयोजक कृष्ण अरोरा एवं मनीष खंडेलवाल ने पिछले 50 वर्षों में क्लब अध्यक्षों द्वारा कराए गए सेवा कार्यों को पढ़ कर सुनाया। नेत्र दृष्टि प्रोजेक्ट के तहत क्लब द्वारा 1000 नेत्र रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। क्लब के छह सदस्यों को पॉल हैरिस फैलो बनने की स्वीकृति दी गई। समारोह में हाथरस के अलावा अलीगढ़, आगरा, बरेली, कानपुर, फिरोजाबाद के रोटरी क्लबों के सदस्य भी शामिल हुए। समारोह में प्रमुख रूप से दीपेश भार्गव, ओपी खंडेलवाल, श्याम मुरारी माहेश्वरी, सुधा अरोरा, डॉ. वीडी पचौरी, अशोक वार्ष्णेय, भोलानाथ अग्रवाल, विजय खेतान, अजय गर्ग सहित काफी रोटेरियन मौजूद थे। क्लब के सचिव अशोक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें