एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रौंदे, एक की मौत

Hathras Updated Mon, 07 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। सादाबाद से शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार की देर रात वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। आगरा रोड पर चंदपा के निकट हुई इस सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी हरीश चंद्र पुत्र सियाराम अपने ही मोहल्ले के शंकर के साथ शनिवार की शाम सादाबाद में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार की देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे तभी चंदपा थाने के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिसके परिणामस्वरूप हरीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शंकर घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। गांव के लोगों की यहां भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। दूसरे घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर, आगरा रोड पर गांव गिजरौली में शनिवार की शाम एक ट्रक द्वारा मासूम को कुचल दिए जाने की घटना में मृतक बच्चे के चाचा मोहन लाल पुत्र रोशन लाल ने ट्रक चालक रणवीर सिंह पुत्र निरोत्तम निवासी सिद्धनगर थाना कोतवाली जिला मुरैना मध्य प्रदेश के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें