एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लापरवाही : विवि ने नहीं भेजे परीक्षकों के नाम

Hathras Updated Tue, 08 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से अभी तक कॉलेजों में साक्षात्कार और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों के नाम ही नहीं आ पाए हैं। जिस वजह से छात्र छात्राएं आए दिन कॉलेजों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को भी बागला कॉलेज में भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा देने आए बीए छात्र छात्राएं भी परीक्षक के न आने से निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम के छात्र छात्राओं के साक्षात्कार और प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं, लेकिन बार बार संपर्क साधने के बाद भी डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय परीक्षकों के नाम कॉलेज को उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। अभी तक बीए के ज्योग्राफी और मिनिट्री स्टडीज की प्रयोगात्मक परीक्षा भी नहीं हो सकी है। सोमवार को इस प्रयोगात्मक परीक्षा की जानकारी के लिए काफी छात्र छात्राएं कॉलेज आए, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी परीक्षकों के न आने से निराश होकर वापस लौट गए। इससे छात्र छात्राओं में काफी रोष बना रहा। बागला कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एके बसंल ने बताया कि बार बार संपर्क साधने के बाद भी विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षकों के नाम नहीं भेजे जा रहे, जिससे कि साक्षात्कार और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें