एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में बिन किताबों के ही पढ़ रहे नौनिहाल

Hathras Updated Mon, 14 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। एक बार फिर से बेसिक शिक्षा विभाग के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। नए शिक्षासत्र को एक पखवाड़ा बीतने को हैं, लेकिन अभी तक परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क किताबों का वितरण नहीं किया गया है। यह पुस्तकें सिर्फ बीआरसी पर धूल फांक रही हैं। शिक्षा विभाग के अफसर सबकुछ जानते हुए भी बेसुध बने हुए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के दावों की हर बार हवा निकल जाती है। पूर्व में सत्र की शुरूआत के साथ ही बच्चों को निशुल्क किताबें बांटे जाने का दावा किया गया था, लेकिन इस बार भी पुस्तक वितरण में काफी देरी हो चुकी है। परिषदीय विद्यालयों में अभी तक विद्यार्थियों का बस्ता किताबों से नहीं भरा जा सका है। जिससे एक तरफ पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो दूसरी तरफ कोर्स भी पिछड़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुस्तक वितरण न किए जाने का कारण पब्लिशर्स द्वारा उपलब्ध कराई गईं पुस्तकों का अभी तक सत्यापन नहीं होना माना जा रहा है। ऐसे में किताबें बीआरसी पर रखी धूल फांक रही हैं। देहात, शहर और कस्बों में कहीं भी पुस्तकों का वितरण नहीं हो सका है। बताया तो यह भी जा रहा है कि अभी कोर्स की पूरी किताबें छपकर नहीं आ पाई हैं। ऐसे में परिषदीय स्कूलों में पुस्तकों का वितरण कब होगा, यह सवाल विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों के मन में भी कौंध रहा है। लोग इसे विभाग की लापरवाही का एक नमूना बताने से भी नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें