हाथरस। जिले के 11 में से 7 थानों के प्रभारी एक साथ बदले गए हैं। चार दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है। माना जा रहा है कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कुछ स्थानों पर आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए एसपी दीपिका तिवारी ने यह कदम उठाया है। जिले के अपराध प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादा अनुभवी निरीक्षकों की तैनाती की गई है। एसपी ने कोतवाली निरीक्षक बीएस त्यागी का तबादला कोतवाली हाथरस से सिकंदराराऊ कर दिया है। त्यागी काफी समय से कोतवाली में ही तैनात थे। हाथरस गेट के प्रभारी अरुण कुमार सिंह को कोतवाली निरीक्षक हाथरस बनाया है। सासनी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को सादाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सहपऊ के प्रभारी निरीक्षक अरविंद प्रताप सिंह को मुरसान का कोतवाली निरीक्षक बनाया गया है। अशोक कुमार को सादाबाद से सासनी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सिकंदराराऊ के कोतवाली प्रभारी नित्यानंद को हाथरस गेट थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई उदयवीर सिंह को सहपऊ का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चार दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है। इनमें मुरसान थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह को पुरदिलनगर चौकी प्रभारी बनाया है। पुरदिलनगर चौकी प्रभारी सरसचंद को हाथरस गेट का एसएसआई बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई संजय सिंह को एसएसआई सिकंदराराऊ, एसएसआई सिकंदराराऊ महाराज सिंह भाटी को मुरसान का एसएसआई बनाया है।