एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब हसायन में किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Hathras Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हसायन/हाथरस। जिले में गैंगरेप की घटनाएं थम नहीं रहीं। सिकंदराराऊ में गैंगरेप की कई घटनाएं हुईं। फि र सादाबाद में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। अब हसायन की एक किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया है। इस बारे में पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। इधर, पुलिस छानबीन के बहाने दिन भर मामले को दबाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसायन क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी 18 अगस्त को जब शौच करने के लिए गई थी तो आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी के माता-पिता अपने रिश्तेदार को देखने के लिए हरिद्वार गए थे। वैसे भी यह लोग काफी समय हरिद्वार ही रहते हैं और वहां मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार को जब 14 वर्षीय इस किशोरी के मां-बाप वापस लौटे तो किशोरी ने रोते हुए यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजन इस किशोरी के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस बारे में तहरीर भी दी और घंटों परिजन थाने में बैठे भी रहे। हालांकि पुलिस इस मामले में छानबीन करने के लिए गांव गई, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस मामले में थानाध्यक्ष यूनिस सिद्दीकी का कहना था कि मामला एक ही बिरादरी का है और इस मामले में फैसले की बात चल रही थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें