एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शासन के दूत आएंगे अब 26 को

Hathras Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। प्रदेश सरकार द्वारा जिले में विकास एवं निर्माण कार्याें को शासन की नीतियों के अनुसार पूरा कराने के लिए दूत के रूप में प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग डॉ. देवेश चतुर्वेदी 26 अगस्त को हाथरस आएंगे। वह लखनऊ से कैफियत एक्सप्रेस के सुबह 4.40 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आकर उतरेंगे। इस दौरान सुबह 6 बजे लोक निर्माण विभाग हाथरस के निरीक्षण भवन पर पहुंचेंगे। यहां से सुबह 10 बजे से शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान दोपहर 3 बजे जिले की विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। प्रमुख सचिव इसके बाद 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से जिले के लोहिया ग्राम तथा दोपहर 12 बजे से ब्लॉक तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम फाइनल होने के बाद जिले भर के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की तैयारियों शुरू कर दी है। इससे निरीक्षण के दौरान किसी भी विभाग की कोई खामी शासन के दूत के सामने न आए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें