एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धू-धू कर जलेगा 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला

Hathras Updated Fri, 03 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान में आज यानि शुक्रवार को रावण के पुतले का दहन होगा। इस वर्ष रावण के पुतले का आकार काफी बड़ा बनाया गया है। रावण के पुतले की ऊंचाई में तीन फीट की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि पिछली बार रावण का पुतला 62 फीट का था, लेकिन इस बार इसे बढ़ा कर 65 फुट किया गया है। कारीगरों ने रावण के पुतले का मुखौटा बना कर पूरी तरह से तैयार कर दिया है। नीचे के हिस्से का भी लगभग काम पूर्ण हो चुका है। गुरुवार की शाम रावण के पुतले पर रंग-बिरंगा कागज लगाया जा रहा था। आधा दर्जन कारीगर रावण के पुतले को तैयार करने में युद्ध स्तर पर जुटे हुए थे। रावण धू-धू कर जले इसके लिए इस बार भी हजारों रुपये की आतिशबाजी लगाई गई है। आज शाम रावण दहन देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें