एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रेमी के बाद परिजनों को भी मारने की साजिश

Hathras Updated Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका वफा निभा रही है। उसे प्रेमी के परिजनों की चिंता है। उसने यह जानकारी अपने प्रेमी के घरवालों को दी है कि उसके घरवाले उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं। यह पूरा मामला शहर के एक मोहल्ले का है। हुआ यह था कि शहर के एक मोहल्ले का प्रेमी युगल माह जून में घर से भाग गया था। उसके बाद यह दोनों आगरा में संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले थे। यह बात सामने आई थी कि दोनों ने बंदिशों के तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद प्रेमी युवक की मौत हो गई थी और प्रेमिका को उसके परिजन घर ले आए थे। हालांकि बाद में इस युवक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि इस युवक की हत्या कर दी गई है। लड़की के घरवालों पर आरोप लगाया गया था। अब यह लोग शनिवार को थाना कोतवाली आए। इन लोगों का कहना कि इस लड़की ने उन्हें आकर यह बताया कि उसके घर वाले उन्हें भी मारने की साजिश रच रहे हैं और वह बचकर रहें। इन लोगों का कहना था कि युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, इसलिए वह लोग और ज्यादा परेशान हैं। उन्हें अपनी जान का डर है। इस पर कोतवाली निरीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें