एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शौच के समय लड़कियों की वीडियो बनाते पकड़ा

Hathras Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में दो लड़कियों की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाते हुए एक युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद यह लोग उसे थाने ले आए। वहां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में जब दो किशोरी शौच कर रही थी तो इसी दौरान गांव के एक युवक ने कैमरे से उनकी वीडियो क्लीपिंग बनानी शुरू कर दी। वह चोरी-चोरी यह क्लीपिंग बना रहा था। उसकी इस करतूत को एक ग्रामीण ने देख लिया तो उसने शोर मचा दिया। अन्य लोग भी वहां आ गए। इन लोगोें ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की और पीटते हुए थाने ले आए। वहां इस युवक को इन लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें