हाथरस। शहर के मुख्य तालाब चौराहे के जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने एक पहल की है। पुलिस ने तालाब चौराहे के दोनों तरफ अलीगढ़-आगरा नेशनल हाइवे पर वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू कर दिया है। इसके लिए एनएच के दोनों तरफ डिवाइडर और स्पॉट काउन लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। शहर में तालाब चौराहे पर रेलवे फाटक की वजह से तो जाम लगता ही है। साथ ही जब एनएच पर वाहन जल्दी निकलने की होड़ में आपस में फंस भी जाते हैं। वन वे ट्रैफिक का यहां पालन नहीं होता और वाहन चालक अक्सर दूसरी साइड में अपनी गाड़ियां फंसा लेते हैं। अब पुलिस ने तालाब चौराहे के दोनों तरफ एनएच पर डिवाइडर और स्पॉट काउन लगवाए हैं। एनएच के दोनों तरफ शुक्रवार को इन्हें लगा दिया गया। पुलिस की मंशा यह है कि इसकी वजह से इस व्यस्ततम चौराहे पर वन वे ट्रैफिक रहेगा और वाहन आपस में पहले निकलने की होड़ में नहीं फंसेंगे। इससे जाम से भी राहत मिलेगी। सीओ सिटी आरएस चौहान का कहना है कि डिवाइडर यातायात को सुचारु करने के लिए लगाए गए हैं। यदि किसी वाहन चालक ने यातायात के नियम का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें