एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मासूम कर रहे ‘मौत’ का सफर

Hathras Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सादाबाद । स्कूलों में आने वाले मासूमों की सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। जर्जर और खटारा हो चुके अवैध वाहनों को स्कूली बच्चों को घर से लाने और ले जाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन वाहनों का इस्तेमाल होनेे की वजह से मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सब कुछ जानते हुए भी स्कूल प्रशासन मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ मौत का खेल खेल रहा है। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी भी सब कुछ जानते हुए आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं। हैरानी की बात ये है कि इस गंभीर मसले पर अभिभावकों का रवैया भी बेहद उदासीन है। वह भी बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने की परेशानी से बचने के लिए अपने बच्चों की सुरक्षा से समझौता किए हुए हैं। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को ढोने वाली बसें, जुगाड़, मारुति वैन, मैजिक और जीप पूरी तरह जर्जर हालत में हैं। यही नहीं तमाम खटारा वाहन एलपीजी गैस लगे सिलेंडरों से संचालित हो रहे हैं। जिसकी वजह से गाड़ी में मासूमों की जान को हर पल खतरा बना रहता है। बीते सालों में कई स्कूली वाहनों के पलटने से गंभीर हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अफसरों से इस मसले पर बैठक के बाद ऐसे वाहनों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। हालांकि स्कूल संचालकों को पहले ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इनका गंभीरता से पालन नहीं किया जा रहा है । जल्द ही निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - नन्हकू राम, एसडीएम
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें