हाथरस (ब्यूरो)। गश्त के दौरान पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे और चाकू के अलावा में नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद के पास सोमवार की रात में पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों पर शक हुआ। पुलिस को अपने पास आते देख तीनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन तीनों कामयाब नही हो सके। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम चंदपा के गांव मीतई निवासी मोनू ठाकुर पुत्र वीरेंद्र सिंह और रैवाड़ी कैलाश मंदिर जिला एटा निवासी यादराम उर्फ राज पुत्र नौबत सिंह के अलावा थाना हाथरस गेट के अमरपुर घना निवासी पवन उर्फ कल्लो पुत्र गिरवर बघेल बताए हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना हाथरस गेट एसओ सुरेश बाबू यादव का कहना है कि तीनों को वक्त रहते पकड़ लिया गया वरना ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।