एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लाठी-डंडे लेकर किया बिजलीघर पर हंगामा

Hathras Updated Sun, 09 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सासनी। एक महीने से बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोग शनिवार को बिजाहरी के बिजलीघर पर आ धमके और जमकर हंगामा किया। यही नहीं, विभागीय अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे महिलाओं और बच्चों को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि संविदाकर्मियों ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। बिजाहरी के नया बिजलीघर क्षेत्र के गोपालपुर में एक सप्ताह से एक ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। इस कारण करीब छह हजार की आबादी अंधेरे में जी रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी इस ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया। शनिवार को विद्युत समस्या से आजिज आकर बिजाहरी के बिजलीघर पर इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हाथों में लाठी-डंडा लेकर महिला बच्चों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गत एक माह में तीन बार ट्रांसफार्मर फुंक गया है। कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के अलावा अन्य सभी काम धंधे भी चौपट हो गए हैं। इस संबंध में एसडीओ कायम सिंह का कहना है कि कंट्रोलर के निर्देशानुसार सप्लाई दी जा रही है। हमारे स्तर पर कोई कटौती जानबूझ कर नहीं की जा रही है। ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग की वजह से फुंक जाता है। समस्या का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें