हाथरस। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब परिवहन विभाग ने कवायद शुरू की है। विभाग के प्रबंधन निदेशक ने आदेश दिए हैं कि कोई भी रोडवेज बस का चालक चलती बस में मोबाइल फोन पर बात नहीं करेगा। यदि कोई चालक ऐसा करेगा मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अक्सर ऐसा होता है कि वाहन चालक मोबाइल फोन पर बात करते चले जाते हैं और इसी के चलते दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। रोडवेज बसों में भी बस चालक इसी तरह से मोबाइल फोन पर गाड़ी चलाते समय बात करते चले जाते हैं। इसकी वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। रोडवेज ने भी इसे लेकर अब सख्त रवैया अपनाया है। विभाग के प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट आदेश दिया है कि कोई भी रोडवेज बस चालक बस चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करेगा। यदि उसे बात करनी है तो वह पहले बस रोक कर उसे साइड में लगाएगा और फिर बात करेगा। प्रबंध निदेशक का यह आदेश यहां भी रोडवेज बस स्टैंड पर मिल गया है।
रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि इससे सभी बस चालकों को अवगत करा दिया गया है। अगर नियमों का उल्लंघन करते कोई चालक पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।