एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के निर्देश

Kannauj Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कन्नौज। वरिष्ठ कोषाधिकारी जेपी चौरसिया ने जनपद के समस्त कोषागार से पेंशन लेने वाले सात हजार से अधिक पेंशनरों को निर्देश दिए हैं कि वे कलेक्ट्रेट कोषागार में उपस्थित होकर जीवित होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला कोषागार से जीवित होने का प्रारूप प्रमाणपत्र मुफ्त प्राप्त करें। उसमें रंगीन फोटो लगाकर कोषागार में कार्यदिवसों में जमा कर दें। ताकि उनको नवंबर व दिसंबर महीने की पेंशन सीधे खातों में भेजी जा सके। जीवित प्रमाणपत्र न देने की स्थिति में पेंशन खाते में नहीं भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोषागार में किसी को भी कोई रुपया न दें। यदि कोई कर्मचारी या बाबू पेंशनरों से रुपये मांगे तो उनसे शिकायत दर्ज कराएं।
मंगलवार को पेंशनरों से प्रमाणपत्र फार्म के नाम पर 30-30 रुपये की वसूली होने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कोषाधिकारी को तलब किया और निर्देश दिए कि अवैध वसूली करने वाले बाबुओं पर अंकुश लगाएं। यदि वे किसी दलाल के जरिए वसूली करा रहे हैं तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। कोषाधिकारी का कहना है कि कोई बाबू रुपये नहीं मांग रहा है। वह नजर रख रहे हैं। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें