रेल प्रशासन ने पुखरायां में हुए रेल हादसे से सबक नहीं लिया। बुधवार को कानपुर देहात के रूरा में रेल हादसा हो गया। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की हालत दयनीय है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई जगह पेंड्राल क्लिप खुली हैं। कई जगह ज्वाइंट के बोल्ट बाहर निकल गए।
रेलवे ट्रैक पर अधिकारियों की लापरवाही से कभी भी हादसा हो सकता है। रूरा में रेल हादसे के बाद औरैया अछल्दा में रेलवे ट्रैक के निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। अप ट्रैक पर होम सिग्नल तक हर पांच मीटर पर पेंड्राल क्लिप निकले पड़े थे। पेंड्राल क्लिप निकलने से पटरियों की पकड़ ढीली दिखाई पड़ी। एक जगह ज्वाइंट बोल्ट निकला पड़ा था। सर्दियों में पटरियों में संकुचन होने से ट्रेन ज्वाइंट पर जाते ही बेपटरी हो सकती है। इस निकले बोल्ट की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। ट्रैक का निरीक्षण रोज करने के निर्देश हैं। इसके बाद भी लापरवाही हो रही है।