एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उरई में आंधी का कहर: सोते हुए परिवार पर गिरा टीन शेड, पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 29 May 2026 01:00 PM IST

सार

Orai News: इंदिरा नगर में तेज आंधी के कारण एक टीन शेड उड़कर छत पर गिर गया, जिससे एक परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी उमा देवी के परिवार पर रात आए तूफान ने कहर बरपाया। छत पर सो रहे परिवार पर तेज हवा से उड़कर तीन शेड आ गिरे। हादसे में उमा देवी के पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



http://


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। उमा देवी हादसे में बाल-बाल बची। रात के तूफान ने कई जगह नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें