{"_id":"6a19950ee03093849f0f2e00","slug":"video-construction-underway-day-and-night-to-provide-shelter-to-four-orphaned-children-before-monsoon-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बारिश से पहले चार मासूमों को मिलेगा नया आशियाना, दिनरात जारी निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बारिश से पहले चार मासूमों को मिलेगा नया आशियाना, दिनरात जारी निर्माण कार्य
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में चाचा-चाची की क्रूरता का शिकार हुए चार मासूमों के लिए अब नया आशियाना तैयार किया जा रहा है। अमर उजाला की मुहिम के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के सहयोग से बच्चों को नई जिंदगी देने की कोशिश तेज हो गई है। बारिश से पहले बच्चों को सुरक्षित छत उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने बच्चों के लिए अंत्योदय कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री बाल विकास परियोजना का लाभ और निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सरकारी मद से 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।
आदर्श व्यापार मंडल ने भी चारों बच्चों को गोद लेते हुए उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाई है। व्यापार मंडल की ओर से बच्चों को टीवी, कूलर, साइकिल और खेलकूद का सामान उपलब्ध कराया गया। बच्चे अब तक एक छोटे कमरे में रह रहे थे, जिसके बाद व्यापारी नेता महेश वर्मा और महामंत्री रजत पांडेय ने उनके लिए मकान निर्माण का जिम्मा उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।