एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, चक्काजाम

Updated Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सरायअकिल। क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में गुरुवार शाम करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सरायअकिल में पॉवर हादस चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर किसी तरह मार्ग बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले का महबूब आलम (14) पुत्र अहमद हुसैन गुरुवार शाम बकरी चराने खेतों की ओर गया था। पास के गांव रसूलपुर टप्पा में बिजली का तार ढीला होकर काफी नीचे लटक रहा था। इसी तार को छूकर करंट की चपेट में आने से मौके पर ही महबूब की मौत हो गई। घटना से नाराज परिवारीजनों व ग्रामीणों ने सरायकिल कस्बे में पॉवर हाउस चौराहे पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया।

आक्रोशित परिजन विद्युत अफसरों को मौके पर बुलाने और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जाम की जानकारी मिलते ही सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र, कौशाम्बी व करारी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जाम के दौरान सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें