ललितपुर। विकासखंड महरौनी के ग्राम सुकाडी के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय और ब्लाक बिरधा के प्राथमिक विद्यालय बेसरा के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। रैली के माध्यम से छह वर्ष से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
बेसरा में रैली को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरी सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई विद्यालय वापस पहुंची। इस दौरान बच्चे घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, घर- घर विद्या दीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढाओ आदि नारे लगाते हुए कतारबद्ध होकर चल रहे थे।
वहीं, ग्राम सुकाड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य अरविंद नायक ने कहा की सभी का दायित्व है कि प्रत्येक बच्चे का नामांकन परिषदीय विद्यालय में अवश्य कराएं। प्राथमिक विद्यालय सुकाडी के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि इस बार कोई बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। इस मौके पर ग्राम बेसरा में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र पुरोहित, आदेश जैन, ग्राम सुकाडी में अनुदेशक सौरभ सौनी, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजीव कुमार, रामदेवी, देशराज आदि मौजूद रहे।
वहीं, साईं ज्योति संस्था द्वारा एक्शन एड के सहयोग से संचालित परियोजना के अंतर्गत विरधा ब्लॉक के परियोजना क्षेत्र वाले ग्रामों में स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम कपासी, पाली, बजरंगढ़, बंट सीपरी, सगोरिया आदि ग्रामों में संस्था कार्यकर्ताओं, अध्यापकों व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ मिलकर बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। इस मौके पर रोहित बैंजामिन, प्राथमिक विद्यालय सगोरिया के प्रधानाध्यापक कुंदन पाल, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।