एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश ने मचाई तबाही

अमर उजाला महोबा Updated Sat, 16 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

जिले में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश से एक दर्जन से अधिक मकान धराशाई हो गए, जबकि दुकानों और मकानों में पानी घुस जाने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बेलाताल में बारिश से दो मकान गिर गए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो शुक्र्रवार को सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश शाम को थमने के बाद शनिवार को सुबह से फिर चालू है। जिससे जगह-जगह जल भराव और से जनजीवन बेहाल है। सुगिरा नाले का पानी सड़क से चार फीट ऊपर बहने से कई घंटे तक महोबा से पनवाड़ी, राठ और झांसी मार्ग बाधित रहा। पांच घंटे तक जाम में वाहनों के फंसे रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार 15 साल पहले बनाए गए नालों की सफाई न कराए जाने से चोक हैं।

जिस कारण हरिजन बस्ती में जलभराव है। जलभराव से अजीज, बाबूलाल वर्मा, कमरुद्दीन, रामेश्वर, अनूप वर्मा के मकान गिर गए, जबकि जयराम शिवहरे, हैदर अली, असगर, कृष्णा वर्मा, रमेश सहित कई घरों में पानी भरा है। जिससे दो दिन से ग्रामीण परेशान है। इसी तरह बेलाताल कस्बे में बारिश से हीरालाल और मुन्ना का मकान गिर गया। बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इतना ही नहीं थाना परिसर में तीन से चार फीट पानी भरने से पुलिस कर्मचारी परेशान है। फरियादी थाना परिसर के अंदर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से जहां गलियों और सड़कों पर पानी भरा है, वहीं कस्बे के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गेट से लेकर अंदर तक दो से तीन फीट पानी भरा है। जिससे शिक्षण कार्य ठप है। सुबह स्कूल पहुंचे टीचर स्कूल के बाहर बैठे रहे और लौट आए। इतना ही नहीं स्कूल परिसर में पानी भरा होने के कारण विद्यालय के गेट के ताले तक नहीं खुले।

दो दिन से हो रही बारिश से तालाब और बांधों का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। बारिश ने ग्रामीणों की समस्याएं भी बढ़ा दी है। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीण घरों के अंदर भरा पानी निकालने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। कई लोगों के मकानों में भरा पानी न निकल पाने के कारण उनके मकान धराशाई हो गए है। सबसे ज्यादा दिक्कत कच्चे मकान मालिकों को है। घरों में पानी भर जाने से लोगों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें