एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट होने से अंधेरे में आधा दर्जन गांव

कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजली लाइन में फाल्ट आ जाने से विकासखंड पनवाड़ी के छह से ज्यादा गांव एक सप्ताह से अंधेरे में हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से लोगों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभाग बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर सका।
पनवाड़ी फीडर से निकली बिजली लाइन में एक सप्ताह पहले खराबी आ जाने से बुड़ेरा, तुर्रा, किल्हौवा, लोधीपुरा, रायपुरा, स्योढ़ी, जखा, शेरगढ़ सहित आठ गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
बिजली न आने से भीषण गर्मी में जहां भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों को आटा पिसाने के लिए पांच से छह किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुड़ेरा गांव निवासी संतोष, विकास, प्रमोद, जखा निवासी नीरज, सुबोध ने बताया कि बिजली लाइन में खराबी आने के बाद विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आजतक विभाग ने कोई सुध नहीं ली।
बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकीनंदन का कहना है लाइन में खराबी आ गई थी। टीम लगा दी गई है जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें