एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नीतियों के विरोध में फूंका पुतला

Mainpuri Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने संता-बसंता चौराहे पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम, वादा व्यापार, व्यापारी असुरक्षा के विरोध में पुतला फूंका गया तथा प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पुतला फूंकने से पूर्व आयोजित व्यापारियों की सभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाह ने कहा कि खाद सुरक्षा मानक अधिनियम लागू होने से विभागीय अधिकारी छोटे, बड़े सभी व्यापारियों का शोषण करेंगे। जब तक पूरे देश में जिला स्तर पर लेबोरेट्री आदि की व्यवस्था पूर्ण न हो जाए, तब तक अधिनियम लागू नहीं किया जाना चाहिए। देश का 90 प्रतिशत व्यापारी खुदरा कारोबार के माध्यम से अपना जीवन यापन करते हैं। एफडीआई लागू कर बेरोजगारी समाप्त करने की बजाय बेरोजगारी को न्योता दिया जा रहा है। प्रदेश के व्यापारी एफडीआई स्वीकार नहीं करेंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री आलोक गुप्ता ने कहा कि वायदा व्यापार से पूरे देश का व्यापारी एवं आम नागरिक प्रभावित हुआ है। इसलिए सामाजिक समरसता एवं संपन्नता लाने में वादा व्यापार घातक है। इससे बेलगाम महंगाई का दौर प्रारंभ हुआ है जो आज तक चालू है। इस मौके पर सोमप्रकाश गुप्ता, विजय कुमार जैन, स्वतंत्र कुमार जैन, अशोक गुप्ता पप्पू, अशोक अग्रवाल, पंकज गुप्ता, पिंकी जैन, दीपक अरोरा, बांके लाल गुप्ता, बसंत कुमार वर्मा, नरेंद्र राठौर, राजेंद्र राठौर, किशन दुबे, राहुल चतुर्वेदी, रामसनेही लाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें